भारत का सूपड़ा साफ होने का खतरा, हरमनप्रीत का खराब फार्म चिंता का सबब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2021

वोर्सेस्टर। लंबे समय से खराब फार्म के कारण आलोचनाओं का सामना कर रही भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर जल्द ही लय हासिल करने के लिए बेताब होगी क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली श्रृंखला के तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में शनिवार को यहां टीम के सामना 3-0 की करारी शिकस्त से बचने की चुनौती होगी। पिछले सात एकदिवसीय मैचों में से छह को हारने के बाद मिताली राज की अगुवाई वाली टीम को लय हासिल करने में मुश्किल हो रही है।उसे घरेलू धरती पर दक्षिण अफ्रीकी महिलाओं से हार का सामना करने के बाद इस श्रृंखला में भी एकतरफा हार की बदनामी को झेलना पड़ सकता है। श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय में जहां गेंदबाजों ने अपने खेल के स्तर को ऊंचा करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया, तो वहीं लचर बल्लेबाजी के कारण एक भी फिर से टीम को हार का सामना करना पड़ा। लगातार अंतराल पर विकेट पतन के कारण कप्तान मिताली पर बोझ काफी बढ़ जा रहा है, जिससे उनका खेल भी प्रभावित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला तैराक माना पटेल को मिला तोक्यो ओलपिंक का टिकट

भारत के लिए मिताली ने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाये लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 60 के आस-पास रहा। भारतीय बल्लेबाजों के लिए खाली गेंदें भी बड़ी समस्या रही है। पहले मैच में टीम कैथरीन ब्रंट, आन्या श्रुबसोल,नैट साइवर,, केट क्रॉस और सोफी एक्लेस्टोन के खिलाफ 50 ओवरों में 181 गेंदों पर एक भी रन नहीं बना सकी थी। दूसरे एकदिवसीय में भी यही हाल था। शुरुआती ओवरों में शेफाली की 55 गेंद में 44 रन की पारी के बाद आखिरी ओवरों में झूलन गोस्वामी के बल्ले से निकले कुछ बडे शॉट के कारण टीम 220 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोच रमेश पोवार के पास हरमनप्रीत के खराब लय का कोई समाधान है और क्या उन्हें लगता है कि इस श्रृंखला के बादउपकप्तान को टीम से बाहर करने या विश्राम देने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: स्तनपान कराने वाली खिलाड़ियों को बच्चों को टोक्यो ले जाने की अनुमति मिली

राष्ट्रीय टीम वर्षों तक खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को टीम में बनाये नहीं रख सकती। गेंदबाजी विभाग में पहले मैच की निराशा को पीछे छोड़ते हुए दूसरे एकदिवसीय में झूलन और लेग स्पिनर पूनम यादव दोनों ने ही अच्छा प्रदर्शन किया था। छोटे स्कोर के कारण भारतीय गेंदबाज हालांकि हमेशा दबाव में रहे। टैमी ब्यूमोंट और साइवर के अच्छे फॉर्म में होने साथ घरेलू टीम की कप्तान हीथर नाइट भारतीय आक्रमण के खिलाफ बड़े स्कोर कर के श्रृंखला में बल्ले से मिली नाकामी को पीछे छोड़ना चाहेंगी। टीमें इस प्रकार हैं : भारत: मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, पूनम राउत, हरमनप्रीत कौर (उप कप्तान), दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, एकता बिष्ट, राधा यादव, पूनम यादव, प्रिया पूनिया, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर)। इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, केट क्रॉस, नैट साइवर, सोफिया डंकले, लॉरेन विनफील्ड-हिल, आन्या श्रबसोल, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया डेविस, टैश फारंट, सराह ग्लेन, मैडी विलियर्स, फ्रैन विल्सन, सारा ग्लेन, एमिली अर्लॉट। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

आजादी के बाद पहली बार! उपराष्ट्रपति Radhakrishnan ने देवनागरी लिपि में जारी किया Constitution का सिंधी संस्करण

Israel ने चेताया तो Pakistan तुरंत घुटने पर आया, Khawaja Asif प्रकरण ने इस्लामाबाद का जमकर मजाक उड़वाया

Hormuz पर Iran की Toll-वसूली क्यों गैर-कानूनी? समझिए Suez Canal और UNCLOS का पूरा नियम

Tamil Nadu चुनाव से पहले एक्टर Vijay को बड़ा झटका, ईसाई वोट बैंक DMK के साथ खड़ा हुआ