जर्मनी ने भारत को जी7 शिखर सम्मेलन के लिए किया आमंत्रित ! बर्लिन से जल्द नई दिल्ली पहुंचेगा आमंत्रण

By अनुराग गुप्ता | Apr 13, 2022

नयी दिल्ली। जर्मनी ने अनौपचारिक रूप से नयी दिल्ली को जी7 शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित करने के अपने इरादे से अवगत कराया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जल्द ही भारत को बर्लिन से एक औपचारिक आमंत्रण मिलने की उम्मीद है। शिखर सम्मेलन 26 से 28 जून 2022 तक बवेरियन आल्प्स में श्लॉस एल्मौ में होने वाला है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2019 के बाद से लगातार चौथी बार भारत को जी 7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे पहले फ्रांस ने 2019 में भारत को एक सद्भावना भागीदार के रूप में आमंत्रित किया था। साल 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैंप डेविड में जी 7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया था। 

इसे भी पढ़ें: जब अमेरिका भागीदार बनने की हालत में नहीं था, तब भारत-रूस संबंध विकसित हुए : ब्लिंकन 

इसके बाद यूके ने भारत को आमंत्रित किया था लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से प्रधानमंत्री मोदी यात्रा नहीं कर पाए थे। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

प्रमुख खबरें

Lords में निर्णायक ODI से पहले Team India पहुंची High Commission, फैंस से मिलकर बढ़ा जोश

NCPI NDA की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी, मान्यता मिले: बागी TMC MP Sudip Bandyopadhyay की मांग

Kiren Rijiju का दावा, विपक्ष का walkout सिर्फ सांकेतिक था, सरकार चाहती है संसद में सार्थक चर्चा

Ashadha Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजन से चमकेगी Destiny, इन उपायों से दूर होगी दरिद्रता और मिलेगी Wealth