भारत जल की कमी वाला देश बनने के करीब: उमा भारती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2016

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा है कि भारत जल की कमी की श्रेणी वाला देश बनने के करीब पहुंच गया है। उन्होंने इसके लिए मांग में वृद्धि, अनिश्चित उपलब्धता और नदियों के अत्यधिक दोहन को कारण बताया है।

 

शुक्रवार को विश्व टिकाऊ विकास शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की पवित्र नदियों की प्राकृतिक क्षमता का दोहन हुआ है जिससे कि वे विभिन्न स्रोतों से प्रदूषण का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता लगातार नीचे गिर रही है जिसे भारत को जल के दबाव वाले देश की श्रेणी में रखा गया है और यह जल की कमी वाला देश बनने के करीब है।

 

प्रमुख खबरें

भांडुप में बस दुर्घटना: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजन को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

ठाकुर जी का बुलावा, पर भीड़ का खतरा! बांके बिहारी ने भक्तों से जताई 5 जनवरी तक दूरी बनाने की गुजारिश

त्रिपुरा के छात्र की हत्या देश में नफरत की स्थिति में चिंताजनक वृद्धि को दर्शाती है: अशोक गहलोत

बांग्लादेश: खालिदा जिया ने सैन्य तानाशाही के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ा था, तानाशाह इरशाद का हुआ था पतन