Jammu Kashmir: 'भाजपा का भारत नहीं है', महबूबा मुफ्ती बोलीं- हमने इस देश के साथ दिल का संबंध जोड़ा

By अंकित सिंह | Nov 28, 2022

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से केंद्र सरकार और भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने एक कार्यक्रम में साफ तौर पर कहा कि यह भाजपा का भारत नहीं है। हम इसे भाजपा का भारत बनाने भी नहीं देंगे, लिख लीजिए। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर के युवाओं से भी खास अपील की। उन्होंने युवाओं से कहा कि आगामी निकाय और विधानसभा चुनाव में हिस्सा लें। यह अपने अधिकारों के वास्ते संघर्ष करने का उनका हथियार है। राज्य में भाजपा के लिए कोई जगह नहीं छोड़नी है। इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती ने केंद्र को चेतावनी भी दे दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के छापामारी की भांति बर्ताव ना करें जो 1947 में घाटी में आए लेकिन कश्मीरियों ने उन्हें भागने के लिए मजबूर कर दिया। 

 

इसे भी पढ़ें: महूबबा मुफ्ती की बढ़ी मुश्किलें, 24 घंटे में खाली करना होगा सरकारी बंगला, नोटिस जारी


महबूबा मुफ्ती ने अपने वक्तव्य में राहुल गांधी की भी तारीफ की। अपने बयान में उन्होंने कहा कि भारत भाजपा का नहीं है, जिस तरह से हम भारत में शामिल हुए थे, वह जवाहरलाल नेहरू का भारत है, वह महात्मा गांधी का भारत है, वह मौलाना अब्दुल कलाम आजाद का भी भारत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी का भारत है जो हिंदू मुस्लिम एकता के लिए देश का दौरा कर रहे हैं। यह तुषार गांधी का भी भारत है। महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से आर्टिकल 370 का जिक्र किया। उसे निष्प्रभावी करने को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। महबूबा ने साफ तौर पर कहा कि हमने इस देश के साथ दिल का संबंध जोड़ा है। संविधान का संबंध जोड़ा है। प्रेम का संबंध जोड़ा लेकिन भाजपा ने क्या किया?

 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में श्रीनगर में मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज, तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे


महबूबा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आपने हमारी गरिमा, हमारी पहचान के साथ खिलवाड़ किया है। आपने पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया यह नहीं चलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री यह भी कहा कि कश्मीर के लोग देश की वर्तमान स्थिति के चलते भारत में (जम्मू कश्मीर के) विलय पर प्रश्न उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कश्मीरी हमसे सवाल पूछते हैं कि किस देश में वह शामिल हुए थे?... लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि कश्मीरी उस भारत में शामिल हुए थे जिसे गांधी के पोते तुषार एवं नेहरू के प्रपौत्र राहुल देश के विभिन्न हिस्सों में तलाश रहे हैं। उन्होंने कि मैं उस भारत की बात कर रही हूं जिसे (जवाहरलाल) नेहरू और (महात्मा) गांधी ने मिलकर बनाया, वह भारत जहां हिंदू-मुस्लिम एकता है, धर्मनिरपेक्षता एवं लोगों के अधिकार हैं।

प्रमुख खबरें

ऑफलाइन Google Maps का जादू: बिना इंटरनेट के भी नेविगेट करें, ये है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

Unnao Rape Case । कुलदीप सेंगर की जमानत पर संग्राम, पीड़िता ने फैसले को बताया काल, CBI जाएगी सुप्रीम कोर्ट

अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल का ग्रैंड टीजर जारी, इतने बड़े स्टार्स देखकर उड़े फैंस के होश!

Banaras Gangajal Facts: मोक्ष नगरी बनारस से गंगाजल लाने की मनाही क्यों, क्या है इसके पीछे का अनसुलझा रहस्य