जम्मू कश्मीर में श्रीनगर में मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज, तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे

Jammu and Kashmir
प्रतिरूप फोटो
ANI

कश्मीर में पारा शून्य से नीचे गिरने के साथ ही श्रीनगर में इस मौसम में अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गयी। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शहर में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इस मौसम में अभी तक सबसे कम है। उन्होंने बताया कि रात का तापमान इस मौसम के लिए सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर में पारा शून्य से नीचे गिरने के साथ ही श्रीनगर में इस मौसम में अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गयी। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शहर में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इस मौसम में अभी तक सबसे कम है। उन्होंने बताया कि रात का तापमान इस मौसम के लिए सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर में से एक पहलगाम पर्यटक रिजॉर्ट में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में मशहूर स्की-रिजॉर्ट गुलमर्ग में पारा शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में घाटी में प्रवेश के केंद्र काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में भी यह शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

इसे भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: तिहाड़ जेल पहुंचा आफताब, ऐसे बीती श्रद्धा के आरोपी की रात

कोकेरनाग में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। लद्दाख में लेह शहर में पारा शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था जबकि द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि न्यूनतम तापमान और गिर सकता है क्योंकि मौसम के सात दिसंबर तक मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़