Lebanon में कूदा भारत, कर दिया ऐसा काम, अमेरिका-इजरायल रह जाएंगे हैरान

By अभिनय आकाश | Oct 18, 2024

भारत ने इजरायल और ईरान के बीच संतुलन बनाकर दुनिया में ये साबित कर दिया कि वो अपने सभी दोस्तों के साथ खड़ा रहता है। इस बार भारत ने लेबनान को मानवीय सहायता भेजी। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 33 टन चिकित्सा आपूर्ति भेजी जा रही है। आज 11 टन चिकित्सा आपूर्ति की पहली खेप भेजी गई। इस सहायता का उद्देश्य मौजूदा चुनौतियों के बीच आवश्यक सहायता प्रदान करना है। ये कदम अपने आप में बड़ी कूटनीतिक सफलता है। मध्य पूर्व में संघर्ष कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस बार ये टकराव इजरायल और उसके पड़ोसी देशों के बीच बड़ी तेजी से बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: महमूद अल-ज़हर, अल-हय्या, खालिद मशाल... इस्माइल हानिया और याह्या सिनवार के खात्मे के बाद कौन करेगा अब Hamas का नेतृत्व?

इजराइल ने बीते कुछ दिनों में किए हमलों में हिजबुल्ला के शीर्ष नेता हसन नसरल्ला के साथ ही कई शीर्ष कमांडरों को मार गिराया है। हमास के हमले के एक साल पूरे होने के बाद इजरायली सेना की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार बेरूत में एक हमले में हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया गया। वहीं इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच की जंग में अब तक 22 लाख लोग लेबनान में अपने घरों को छोड़ चुके हैं। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू साफ ने साफ कर दिया है कि वो गाजा की तरह लेबनान को बनने से बचाने का केवल एक ही तरीका है कि हिजबुल्लाह को अपने देश से बाहर करें। 

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी