जब चांद घर बैठे दिख रहा है तो वहां जाने की क्या जरूरत?, भारत ने लॉन्च किया चंद्रयान तो वायरल हुआ पूर्व पाकिस्तानी मंत्री का ये बयान

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2023

चंदा मामा की कहानियां धरती की धड़कनों में चांद हमेशा से धड़कता रहा है। हम सब के बचपन में चांद से जुड़ी लोरियों और कहानियों की एक अलग जगह बनी हुई है। चांद को मुट्ठी में करने सपनों की उड़ान पर हिन्दुस्तान का चंद्रयान-3 निकल पड़ा है। पूरे देश इस गौरवपूर्ण क्षण को महसूस कर रहा है। चंद्रयान 3 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो चुका है। 5 अगस्त को ये चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। इसके सफल लॉन्चिंग से बधाईयों का सिलसिला चल रहा है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।  जिसका सोशल मीडिया पर जमकर मजार उड़ाया जा रहा है। पाकिस्तान की शर्मिंदगी का कारण वहां के पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी बने हैं। 

इसे भी पढ़ें: Least livable City: पाकिस्तान का कराची दुनिया के सबसे कम रहने योग्य शहर, जानें टॉप पर कौन?

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की यात्रा पर भेजा। LVM-3 मिशन को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। LVM3 रॉकेट के सभी तीन चरणों ने नाममात्र का प्रदर्शन किया और 100 प्रतिशत प्रक्षेपण सफलता का अपना रिकॉर्ड जारी रखा। अंतरिक्ष यान ने आंध्र प्रदेश से प्रक्षेपण के 900 सेकंड बाद चंद्रयान-3 मिशन को अंतरिक्ष में तैनात किया। इसरो अब अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की सड़क पर उतारने के लिए आने वाले दिनों में कक्षा-उन्नयन युद्धाभ्यास करेगा। 

प्रमुख खबरें

Sensex 539 अंक लुढ़ककर 76933 के स्तर पर बंद, Nifty में 117 अंकों की गिरावट

Delhi Race Course Case: 1994 से पेंडिंग Lease Renew न होने पर बड़ी कार्रवाई, Government ने लिया कब्जा

Sukesh Chandrashekhar पहुंचे Delhi High Court, निचली अदालत की दोषसिद्धि को दी चुनौती

Nepal Floods में मृतकों का आंकड़ा 270 पहुंचा, 288 भारतीयों समेत 826 लापता