भारत में 52 अरब डॉलर के विलय एवं अधिग्रहण सौदे होने की संभावना: रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

नयी दिल्ली। भारत में 2019 में 52 अरब डॉलर के विलय एवं अधिग्रहण सौदे होने की संभावना है। बेकर मैकेंजी की एक नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर की अड़चनों के बावजूद भारत में विलय एवं अधिग्रहण सौदों में स्थिरता रहेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक दिक्कतों के बावजूद भारत में विलय एवं अधिग्रहण बाजार के अगले कुछ साल तक स्थिर रहने की उम्मीद है। ‘अनुकूल कारोबारी माहौल के बीच निजी निवेश में सुधार हो रहा है।

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के साथ संयुक्त रूप से जारी पांचवी वैश्विक सौदे अनुमान रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019- 22 के दौरान भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सात प्रतिशत के करीब रहेगी। इस दौरान वैश्विक स्तर पर जीडीपी की औसत वृद्धि दर 2.8 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है। 

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में बड़ा उछाल, सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा और निफ्टी 11,800 अंक के पार

रिपोर्ट कहती है कि 2020 में देश में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से प्राप्ति घटकर 2.7 अरब डॉलर रह जाने का अनुमान है। वर्ष 2019 में यह करीब 3.4 अरब डॉलर रहेगा। हालांकि, 2021 में आईपीओ से प्राप्ति के बढ़कर 4.3 अरब डॉलर पर पहुंच जाने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में विलय एवं अधिग्रहण बाजार के 2019 में ‘सामान्य’ स्थिति में पहुंच जाने का अनुमान है। इस दौरान विलय एवं अधिग्रहण सौदे 52.1 अरब डॉलर पर पहुंच सकते है

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा