भारत में पिछले 24 घंटों में 3,275 नए COVID मामले दर्ज, 55 मौतें; केरल सबसे ज्यादा प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,275 नये मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,91,393 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 19,719 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 55 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,975 हो गई है। इन 55 मामलों में से 52 मामले केरल में सामने आए। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,719 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: आधी रात को 50 साल के किसान पर महिला और पुरुष ने बरसाए डंडे, पीट-पीटकर की हत्या

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 55 मामले सामने आए, जिनमें केरल में 52 और हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली में एक-एक मामला सामने आया। देश में अभी तक संक्रमण से कुल 5,23,975 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,845, केरल के 69,164, कर्नाटक के 40,102, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,177, उत्तर प्रदेश के 23,508 और पश्चिम बंगाल के 21,202 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार