भारत ने मोदी जी के नेतृव में हर योजन के अंतर्गत बनाए रिकॉर्ड, भाजपा जन सेवा में नंबर वन

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 08, 2021

शिमला  ।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सम्पन्न हुई। इस बैठक में हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।  उन्होंने कहा की जबसे जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने है यह पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। 

इसे भी पढ़ें: जनता जनार्दन-किसान अन्नदाता को सता कर मंदिरों में घण्टी बजाने से पाप नहीं धुलेंगे- दीपक शर्मा

 

उन्होंने कहा कि इस बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई जैसे भारत का टिकाकरण अभियान जो कि दुनिया का सबसे बड़ा अभियान है, हमने एक दिन में करोड़ो लोगों को टिका लगा कर रिकॉर्ड बनाए है।  उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड समय भारत मे 2 कोविड वैक्सीन का निर्माण किया गया है एसा पहली बार हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के बारे में सोच और सभी को मुफ्त राशन आगामी छट्ठ पूजा तक देने का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि मास्क बनाने में,  वेंटिलेटर बनाने में,  ऑक्सीजन, बिस्तर बनाने ने रेकॉर्ड बनाने है।

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जुड़े मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री धूमल एवं सुरेश कश्यप

 

आज भारत आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है।  उन्होंने कहा कि बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया। उन्होंने कहा की भारत वर्ष में 10 करोड़ से ज़्यादा लोगों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का लाभ हुआ है, हर साल 6000 रु किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में पहुंच रही है। आज भारत भ्राताचार मुक्त है, यह केवल मोदी के शासनकाल में मुमकिन था। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव आने वाले है , इसको लेकर चुनावी रणनीति तय की गई। बैठक में उपचुनावो को लेकर भी चर्चा की गई।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

 

उन्होंने कहा की कोविड के समय भी भजापा ने जन सेवा के आयाम स्थापित किए।

उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों में सभी कमियों को पूरी करते हुए 2022 के चुनवों के लिए भाजपा तैयार है और हम आने लक्ष्य पर अटल है। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर से जुड़े। इनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन चंडीगढ़ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली से जुड़े।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला