भारत श्रम बल भागीदारी में स्त्री-पुरूष अंतर कम करने के लिए सामूहिक प्रयास कर रहा: गंगवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को कहा कि भारत श्रम बल भागीदारी में स्त्री-पुरूष अंतर कम करने के लिए सामूहिक प्रयास कर रहा है। घोषणा और रोजगार कार्य समूह प्राथमिकताओं पर यहां जी-20 श्रम और रोजगार मंत्रियों की ‘ऑनलाइन’ बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि देश शिक्षा, प्रशिक्षण, कुशलता, उद्यमिता विकास और समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक दी गयी 30 से करोड़ से अधिक खुराक

मंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा संबंधी नई संहिता में अब स्वरोजगार और कार्य बल के अन्य सभी वर्गों को भी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में शामिल किया जा सकता है। असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए 2019 में शुरू की गई स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना में 60 वर्ष की आयु के बाद न्यूनतम सुनिश्चित पेंशन का प्रावधान है। गंगवार ने संयुक्त मंत्रिस्तरीय घोषणा को अपनाने का समर्थन करते हुए इस बात पर जोर दिया कि सदस्य देशों द्वारा इस तरह की पहल पूरी युवा पीढ़ी के समग्र विकास और क्षमता निर्माण के लिए काफी मददगार साबित होगी। रोजगार कार्य समूह ने महिलाओं के रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और दूरदराज के कामकाज सहित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा