चीन की इस दवा पर भारत लगा सकता है एंटी-डंपिंग शुल्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2020

नयी दिल्ली। सस्ते आयात से घरेलू उद्योग को बचाने के लिए भारत चीन की एंटीबैक्टीरिया दवा सिप्रोफ्लोक्सासिन डाइड्रोक्लोराइड पर एंडी-डंपिंग शुल्क लगा सकता है। आरती ड्रग्स लिमिटेड ने चीन से दवा के आयात पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने की याचिका दायर की थी।

इसे भी पढ़ें: RIL के ऊर्जा कारोबार से हो सकती है अब अगली चौंकाने वाली घोषणा: रिपोर्ट

इस संबंध में वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा व्यापार उपाय महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने अपनी शुरुआती जांच के तहत चीन के उत्पाद पर अस्थाई रूप से एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने की सिफारिश की। इस सिफारिश के तहत 0.94 डॉलर प्रति किलोग्राम से 3.29 डॉलर प्रति किलोग्राम तक शुल्क लगाने की बात कही गई है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा