LAC पर तनाव के बीच रूस में अगले महीने चीन-PAK के साथ भारत का सैन्य अभ्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2020

नयी दिल्ली। भारत अगले महीने रूस में आयोजित होने वाले एक बहुपक्षीय युद्धाभ्यास में अपनी तीनों सेनाओं की एक टुकड़ी भेजेगा। यह कोरोना वायरस महामारी सामने आने के बाद किसी विशाल सैन्याभ्यास में देश की इस तरह की पहली भागीदारी होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कावकाज 2020 रणनीतिक कमांड-पोस्ट अभ्यास में चीन, पाकिस्तान तथा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अन्य सदस्य राष्ट्र भाग ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: दाऊद को सौंपने के लिए भारत को पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए: रामदास अठावले

सूत्रों ने बताया कि 15 से 26 सितंबर तक दक्षिण रूस के अस्त्राखन इलाके में आयोजित होने वाले सैन्याभ्यास में भाग लेने वाले भारतीय दल में सेना के करीब 150 जवान, भारतीय वायु सेना के 45 कर्मी और कई नौसैनिक अधिकारी भाग लेंगे। भारत के तीनों सेनाओं के एक दल ने जून में मॉस्को में ऐतिहासिक रेड स्कवायर पर विक्ट्री डे परेड में हिस्सा लिया था जिसे द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया था। इसमें चीन की एक टुकड़ी ने भी भाग लिया था। रूस में होने वाले युद्धाभ्यास का निमंत्रण ऐसे समय में आया है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति है। एससीओ में भारत और चीन दोनों ही सदस्य हैं।

प्रमुख खबरें

DC vs RR: रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के लिये करो या मरो का मुकाबला, नजरें मैकगुर्क और पंत पर

Jet Airways के संस्थापक नरेश गोयल को 2 महीने की अंतरिम जमानत, पासपोर्ट जमा करने का भी निर्देश

रात को आपको भी होती है मीठा खाने की क्रेविंग, तो घर पर बनाएं गुलाब जामुन मूस

अस्तित्व बचाने के संकट से जूझती कम्युनिस्ट पार्टियां