Zakir Naik Pakistan: भारत के मोस्ट वांटेड का इस्लामाबाद में गर्मजोशी से स्वागत, भारत ने किया इस अंदाज में रिएक्ट

By अभिनय आकाश | Oct 04, 2024

आतंकवाद के मुद्दे पर भारत को परेशान करने के उद्देश्य से पाकिस्तान ने कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक का तीन सप्ताह की लंबी यात्रा पर पहुंचने पर राजकीय स्वागत किया गया। जाकिर नाइक भारत के सबसे वांछित चरमपंथियों में से एक है, जिस पर नफरत भरे भाषण देने, आतंकवादियों को फंडिंग करने और मनी लॉन्ड्रिंग को बढ़ावा देने के आरोप हैं। भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए मलेशिया में छिपा हुआ है। जाकिर के पाकिस्तान में ग्रैड वेलकम पर भारत की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि हमने रिपोर्ट देखी है कि उसे (जाकिर नाइक) पाकिस्तान में दाखिल कर दिया गया है और वहां उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। यह हमारे लिए आश्चर्य की बात नहीं है कि एक भारतीय भगोड़े का पाकिस्तान में उच्च स्तरीय स्वागत किया गया। 

इसे भी पढ़ें: Zakir Naik ने इस्लामाबाद से गाजा के लोगों को दिया ऐसा संदेश, सुनकर पाकिस्तान को भी लेबनान बना देगा इजरायल

शहबाज ने कहा कि दीन और इस्लाम के लिए आपका योगदान शानदार रहा है। मुस्लिम वर्ल्ड आपसे बहुत खुश है। जाकिर नाइक को भी यकीन नहीं हो पा रहा था कि आखिर उसकी इतनी खातिरदारी क्यों की जा रही है। बदले में उसने भी कह दिया कि उसका पाकिस्तान आना बरसों का सपना था। 

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद