भारत की आसमान में नई दीवार, स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली का पहला सफल परीक्षण

By एकता | Aug 24, 2025

भारत ने अपनी रक्षा तैयारियों को एक नई ऊंचाई देते हुए, स्वदेश में विकसित एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) का पहला सफल उड़ान परीक्षण पूरा किया है। यह महत्वपूर्ण परीक्षण 23 अगस्त, 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे ओडिशा के तट पर किया गया।

इसे भी पढ़ें: अररिया पहुंचकर मोदी सरकार पर जमकर बरसे Rahul Gandhi, चुनाव आयोग को बताया 'चुनावी चूक'

डीआरडीओ ने भी इस सफल परीक्षण का वीडियो साझा किया। डीआरडीओ के अनुसार, IADWS एक बहुस्तरीय रक्षा कवच है, जिसमें तीन उन्नत स्वदेशी प्रौद्योगिकियां शामिल हैं, त्वरित प्रतिक्रिया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (QRSAM), उन्नत अति लघु दूरी वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइलें और एक उच्च शक्ति वाला लेज़र आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार (DEW)।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi और Tejashwi Yadav की यात्रा पर तेज प्रताप का निशाना, दोनों को बताया रोटी सेंकने वाले नेता!

ये तीनों प्रणालियां मिलकर, कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन से लेकर तेज गति वाले दुश्मन के विमानों और मिसाइलों तक, विभिन्न प्रकार के हवाई खतरों को बेअसर करने में सक्षम हैं। यह सफल परीक्षण रक्षा प्रौद्योगिकी में भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश