Ravindra Jadeja Birthday: भारत का नंबर 1 ऑलराउंडर, जिसने साबित किया, क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, जुनून है

By अनन्या मिश्रा | Dec 06, 2025

आज यानी की 06 दिसंबर को भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बेहतरीन फील्डिंग, गेंदबाजी और बल्लेबाजी से अपनी एक अलग जगह बनाई। जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह हमेशा से टेस्ट क्रिकेट में अलग दिखे हैं। रवींद्र जडेजा लंबे समय से नंबर एक ऑलराउंडर बने हुए हैं। वहीं रवींद्रे जडेजा के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके आसपास भारत का कोई भी बल्लेबाज नहीं है।

जडेजा का वह रिकॉर्ड जिसे कोई तोड़ नहीं सका

टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी हमेशा प्रभावशाली रही। लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जडेजा ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो उनको भारत के अद्वितीय क्रिकेटरों में शामिल करता है। जडेजा ने निचले क्रम के बल्लेबाजों और स्पिनर होते हुए 3 तिहरे शतक लगाने का कारनामा किया है। वह जडेजा के बहुमुखी खेल और कौशल को दिखाता है।

अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी रवींद्र जडेजा भारतीय टीम इंडिया के लिए मूल्यवान खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण के जरिए टीम को निरंतर योगदान दिया है। जडेजा चैंपियंस ट्रॉफी 2013, टी20 विश्व कप 2024 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे हैं। 

डेब्यू

साल 2009 में भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले रवींद्र जडेजा का करियर करीब डेढ़ दशक से भी लंबा है। उन्होंने लंबे और निरंतर प्रदर्शन करने वाले करियर में अब तक 89 टेस्ट, 206 वनडे और 74 टी20 मैच खेले हैं। टी20 क्रिकेट में रवींद्र जडेजा ने 2024 विश्व कप जीत के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। टी20 में उन्होंने 41 पारियों में 515 रन और 54 विकेट अपने नाम किए हैं।

हालांकि टेस्ट और वनडे में भी अब जडेजा सक्रिय हैं और टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दे रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा ने 6 शतक और 28 अर्धशतक की सहायता से 4,095 रन और 348 विकेट हासिल किए है। वनडे में जडेजा ने 13 अर्धशतक बनाकर 2,862 रन और 231 विकेट अपने नाम किए हैं।

प्रमुख खबरें

Annu Projects IPO को अंतिम दिन 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 2 सितंबर को होगी लिस्टिंग

Jammu Kashmir ने 2035 तक Hydropower क्षमता 11,000 मेगावाट करने का रखा लक्ष्य

B Nagendra ने पार्टी हित में दिया इस्तीफा, Karnataka के सीएम ने की पुष्टि

National Conference सांसद Ruhullah Mehdi ने Article 370 पर फारूक अब्दुल्ला से मांगा जवाब