India-Pakistan Conflict: PM Modi की हाई लेवल मीटिंग, तीनों सेनाध्यक्षों के साथ NSA और CDS भी रहे मौजूद

By अंकित सिंह | May 09, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सशस्त्र बलों के दिग्गजों के एक समूह से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने मौजूदा हालात और विभिन्न मुद्दों पर दिग्गजों के साथ विस्तृत बातचीत की। इसमें पूर्व वायुसेना प्रमुख, सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और अन्य दिग्गज शामिल थे, जिन्होंने देश की सेवा की है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ शुक्रवार को बैठक कर राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य की व्यापक समीक्षा की। यह समीक्षा भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की कोशिशों को विफल किए जाने के एक दिन बाद की गयी। 

 

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम... कांग्रेस ने देश भर में निकाला जय हिंद यात्रा


गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के साथ लगती भारत की सीमा और देश के हवाई अड्डों पर मौजूदा स्थिति की शुक्रवार को समीक्षा की। इससे कुछ ही घंटों पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि शाह ने भारत एवं पाकिस्तान की सीमा पर सुरक्षा संबंधी स्थिति की समीक्षा करने के अलावा देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों का भी जायजा लिया।

 

इसे भी पढ़ें: माई-बाप हमें बचा लो...24 घंटे में दूसरी बार गुहार लगाने अमेरिका के पास पहुंचा पाकिस्तान


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने भारत-पाकिस्तान में जारी सैन्य संघर्ष के बीच देश के अस्पतालों के स्वास्थ्य प्रबंध की शुक्रवार को समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी। बैठक के दौरान, स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था से संबंधित तैयारियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि नियंत्रण केंद्र से पूरी निगरानी की जा रही है। सूत्रों ने कहा कि नड्डा और उनकी टीम ने देश भर के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की तैयारी का आकलन किया।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!