India-Pakistan DGMO स्तर की वार्ता समाप्त, इस्लामाबाद ने कहा- संघर्ष विराम का नहीं करेंगे उल्लंघन

By अंकित सिंह | May 12, 2025

भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMO) के बीच वार्ता कथित तौर पर संपन्न हो गई है। पाकिस्तान द्वारा भारत से युद्ध विराम की अपील के बाद DGMO राजीव घई और काशिफ अब्दुल्ला ने पहली बार हॉटलाइन पर बात की।  सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी डीजीएमओ ने बताया कि पाकिस्तानी सेना संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत के दौरान पाकिस्तान की बॉडी लैंग्वेज रक्षात्मक रही। 

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए भारतीय वीरों को हाथ जोड़कर नमन, ये हैं तभी हम है... जय हिंद, जय भारत

सूत्रों ने बताया कि इस्लामाबाद द्वारा संघर्ष को और बढ़ाने या संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की संभावना नहीं है। भारत और पाकिस्तान ने पिछले शनिवार को जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए सहमति बनाने की घोषणा की थी। डीजीएमओ के बीच यह ताजा वार्ता पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तनाव के बीच दोनों देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच दूसरी ऐसी वार्ता है। इससे पहले 10 मई को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने अपने भारतीय समकक्ष से संपर्क किया है और दोनों देशों के बीच 10 मई की शाम 5 बजे से जमीन, समुद्र और हवा में सभी सैन्य कार्रवाइयां रोकने पर सहमति बनी है।

इसे भी पढ़ें: 'युद्ध कोई रोमांटिक हिंदी फिल्म नहीं है, यह विनाश है', सीजफायर से नाराज लोगों को पूर्व सेनाध्यक्ष Manoj Mukund Naravane का जवाब

सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने रविवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष को ‘हॉटलाइन’ पर एक संदेश भेजा, जिसमें एक दिन पहले दोनों सेनाओं के बीच बनी सहमति के ‘उल्लंघन’ को उजागर किया गया और बताया गया कि अगर बाद में इस तरह की हरकत दोहराई गयी तो भारत इसका ‘कठोर और स्पष्ट’ तरीके से जवाब देगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के कुछ घंटों बाद ही नई दिल्ली ने शनिवार को इस्लामाबाद पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। 

प्रमुख खबरें

त्योहारी कैलेंडर बदलने से FADA का वाहन खुदरा कारोबार अक्टूबर में 23.8 प्रतिशत फिसला

तमिलनाडु के Mamallapuram में बस और वैन की टक्कर, 3 महिला कर्मचारियों की मौत

Speaker Om Birla ने स्वीकार किया Srinagar सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi का इस्तीफा

Delhi में Diwali पर केवल 7 और 8 नवंबर को तय समय में Green Crackers जलाने की अनुमति