भारत-पाक मैच कोई मुद्दा नहीं, विपक्ष को महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने चाहिए: अजित पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि विपक्ष को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच जैसे गैरजरूरी मुद्दों पर बोलने के बजाय भारी बारिश से हुई फसल क्षति और यातायात जाम जैसे अहम मुद्दे उठाने चाहिए।

अजित पवार ने कहा, ‘‘कुछ लोगों का मानना है कि भारत को पाकिस्तान जैसे प्रतिद्वंद्वी से कोई संबंध नहीं रखना चाहिए, क्योंकि वह हमारे देश में आतंकवादी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार है। वहीं, एक वर्ग ऐसे मैच को उत्साह से देखता है। जहां तक विपक्ष का सवाल है, उसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज कई अहम विषय हैं जैसे भारी वर्षा, फसल का नुकसान और यातायात जाम लेकिन विपक्ष के सदस्य भारत-पाकिस्तान मैच जैसे गैरजरूरी मुद्दों पर बोलते हैं।’’ उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वोट चोरी के आरोपों में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष फर्जी विमर्श गढ़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसमें सफल नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Pakistan में अगले साल आयोजित होंगे South Asian Games, 3 से 11 अप्रैल तक होगा मुकाबला

Nepal Flood के बाद UP के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट जारी, नदियों की निगरानी बढ़ी

HFT सेक्टर में Talent War: भारतीय छात्रों को 2 महीने की Training के लिए 60 लाख रुपये का बंपर Offer

Delhi Lakshmi Yojana के तहत 4190 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, हर माह मिलेंगे ₹2500