भारत में आम चुनावों तक भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे- इमरान खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि भारत में आम चुनाव संपन्न होने तक भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे और उन्हें पूर्वी पड़ोसी से ‘‘एक और दुस्साहस’’ की आशंका है। पुलवामा में पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 14 फरवरी के आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

खान ने कहा कि युद्ध की छाया अब भी पाकिस्तान और भारत पर मंडरा रही है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आम चुनावों से पहले ‘‘एक और दुस्साहस’’ कर सकती है। ‘डॉन’ ने खान के हवाले से बताया, ‘‘खतरा अभी टला नहीं है। भारत में आगामी आम चुनावों तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रहेगी। हम भारत की ओर से किसी भी तरह के आक्रमण रोकने के लिए पहले से ही तैयार हैं।’’

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया का इस्तेमाल देश का मनोबल कम करने के लिए न हो: रविशंकर प्रसाद

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने अफगानिस्तान सरकार की ‘‘चिंताओं’’ के कारण तालिबान के साथ इस्लामाबाद में अपनी प्रस्तावित बैठक रद्द कर दी।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर Students के लिए आवाज, झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर चुप्पी, वाह क्या दोगलापन है!

Vrindavan Prem Mandir जाने वाले सावधान, लापरवाही पर लगेगा Fine, जानें 3 जरूरी Rules

JPSC-JSSC छात्रों का उग्र Protest: पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल, देवेंद्र महतो बोले- वायु को कोई नहीं रोक सकता

मैं 33-34 साल तक बहुत शरीफ था…, गोविंदा ने अफेयर्स की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो बेईमानी नहीं, प्रेम है