UNSC में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के समर्थन में आया चीन, भारत ने दिया करारा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2020

नयी दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर मामला उठाने की एक और कोशिश करने पर चीन पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए कहा कि चीन को ऐसे निष्फल कोशिशों से उचित सीख लेनी चाहिए। भारत ने कहा कि वह देश के आंतरिक मामलों में चीन के ‘‘हस्तक्षेप’’ को ‘दृढ़ता से’ खारिज करता है। चीन ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा कराने के पाकिस्तान के प्रयास का समर्थन किया। यह प्रयास भारत द्वारा जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन की पहली वर्षगांठ के दिन ही किया गया था। हालांकि यह प्रयास सफल नहीं रहा। विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह चीन द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को दृढ़ता से खारिज करता है। 

इसे भी पढ़ें: राम, राफेल, राजस्थान, राजपूत और राहुल संबंधी मुद्दों का सटीक विश्लेषण

 चीन द्वारा कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का ताजा प्रयास ऐसे समय में किया गया है जब पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच सीमा मुद्दे को लेकर कटु विवाद जारी है। पिछले वर्ष 5 अगस्त को भारत ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेश में विभाजित किया था। चीन जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के भारत के फैसले की आलोचना करता रहा है, खास तौर पर लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का। चीन, लद्दाख के कुछ इलाके पर दावा जताता है। भारत के इस निर्णय के बाद ही चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर मुद्दे को उठाने का कई बार प्रयास किया लेकिन इसे सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों ने खारिज कर दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर