ITTF Para Future टूर्नामेंट में भारत का शानदार प्रदर्शन, 6 स्वर्ण समेत जीते कुल 16 पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 31, 2026

भारत ने फिनलैंड में आयोजित आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट से छह स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य सहित कुल 16 पदक जीतकर अपने अभियान का समापन किया। भारतीय खिलाड़ियों ने एकल स्पर्धाओं में 10 पदक जीते थे। इसके बाद उन्होंने युगल में दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित छह पदक अपने नाम किए।

इसे भी पढ़ें: पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

सोनल पटेल और रमेशभाई ने मिश्रित युगल में रजत पदक जीता, जबकि तीन भारतीय जोड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए। शुभम वधवा और जेडी मदन ने पुरुष युगल में, प्राची पांडे और सविता अज्जनकट्टी ने महिला युगल में और शिवम पाल और नूरअली जमानी ने मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीते।

प्रमुख खबरें

Ukraine देखता रह गया, Putin-Trump ने डील करके दुनिया को चौंका दिया, रूस की शर्तों पर खत्म होगा यूक्रेन युद्ध!

eMudhra के डिजिटल प्रमाणपत्रों में सुरक्षा खामी, Google और Mozilla ने लगाई रोक

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav का दावा, भेदभाव और नफरत फैलाने वाले लोग सनातनी नहीं हो सकते

Zomato की मूल कंपनी Eternal का Net Profit 92 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ रुपये पहुंचा