भारत ने तूफान प्रभावित नेपाल को सहायता का संकल्प जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2019

नयी दिल्ली। भारत ने विनाशकारी आंधी तूफान से प्रभावित नेपाल को राहत सहायता प्रदान करने का मंगलवार को संकल्प जताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘हमें नेपाल के बारा और परसा जिलों में विनाशकारी आंधी तूफान से जानमाल के हुए नुकसान के बारे में जानकार बहुत दुख हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी उन लोगों के साथ संवेदना है जिन्होंने इसमें अपने प्रियजन खोये हैं, जो घायल हुए हैं या जिनकी सम्पत्ति को नुकसान हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि भारत, नेपाल को जरुरत के मुताबिक राहत सहायता मुहैया कराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि काठमांडू में भारतीय दूतावास और बीरगंज में वाणिज्य दूतावास संबंधित प्राधिकारियों के साथ सम्पर्क में हैं।

इसे भी पढ़ें: बिप्लव के नेतृत्व वाली सीपीएन को राजनीतिक मुख्यधारा में लाया जाएगा: ओली

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह