भारत का गुरूर, शशि थरूर...कोलंबिया को किया ऐसा टाइट, बदलना पड़ा अपना बयान

By अभिनय आकाश | May 31, 2025

अमेरिका में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए एक नया बयान जारी करने के कोलंबियाई सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह अब इस कदम से प्रसन्न हैं। शशि थरूर ने कहा कि पहले कोलंबिया को भारत का रुख समझ में नहीं आया, लेकिन देश के विदेश मंत्रालय के साथ बातचीत के बाद कोलंबिया ने अपना पुराना बयान वापस ले लिया। एएनआई के अनुसार, उन्होंने थिंक टैंक 'द कोलम्बियन काउंसिल ऑन इंटरनेशनल रिलेशंस' (कोरी) और गन क्लब में चुनिंदा राजनीतिक विश्लेषकों और राजनयिकों के साथ बातचीत में कहा कि मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि विदेश मंत्रालय के साथ हमारी चर्चा के बाद, उप मंत्री ने घोषणा की है कि इस बयान को वापस ले लिया गया है और वे निश्चित रूप से हमारी स्थिति के प्रति अपनी समझ और सहानुभूति सार्वजनिक रूप से व्यक्त करेंगे।

इसे भी पढ़ें: UPA के शासन में 6 बार कब-कब हुई सर्जिकल स्ट्राइक? कांग्रेस ने गिनवाई तारीख, DGMO के पास नहीं कोई रिकॉर्ड मौजूद

कोलंबिया ने पहलगाम हमले के जवाब में भारत के सैन्य हमलों के बाद हुए जान-माल के नुकसान को लेकर पाकिस्तान के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाला अपना बयान वापस ले लिया है। भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को लगातार समर्थन दिए जाने की बात कोलंबिया के सामने रखी जिसके बाद कोलंबिया ने पहले दिया गया अपना बयान वापस ले लिया। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता एवं सांसद शशि थरूर ने कोलंबिया की उप विदेश मंत्री रोजा योलांडा विलाविसेंशियो से मुलाकात के बाद बोगोटा द्वारा विवादास्पद बयान वापस लिए जाने की पुष्टि की। भारतीय सांसदों के सात सर्वदलीय प्रतिनिधमंडल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति भारत के रुख से अवगत कराने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ