चीनी 'जासूसी जहाज' से खुद को इस तरह बचा रहा भारत, श्रीलंका के जरिए निगरानी की कोशिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2022

नयी दिल्ली। उपग्रहों पर नजर रखने में सक्षम चीन के पोत के श्रीलंका के हम्बनटोटा बंदरगाह पहुंचने को लेकर भारत चिंतित है और यह चीन द्वारा संकेत है कि वह क्षेत्र में समुद्री प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कोलंबो में श्रीलंकाई अधिकारियों नेबताया कि पोत युआन वांग-5 रणनीतिक रूप से अहम स्थान पर अवस्थित हम्बनटोटा बंदरगाह पर करीब एक सप्ताह तक ठहरेगा।

इसे भी पढ़ें: बिल गेट्स का वैश्विक स्वास्थ्य को लेकर दक्षिण कोरिया के साथ साझेदारी पर जोर

नयी दिल्ली में चिंता है कि पोत की ट्रैकिंग प्रणाली श्रीलंका के बंदरगाह पर जाने के दौरान भारतीय अवस्थापनाओं की जासूसी करने की कोशिश कर सकती है। सूत्रों ने कहा,‘‘ हम पोत की यात्रा पर करीब से नजर रख रहे हैं।’’ चीनी पोत के हम्बनटोटा बंदरगाह पर लंगर डालने से एक दिन पहले ही भारत ने श्रीलंका को डोनियर समुद्री निगरानी विमान सौंपा है। इस विमान से श्रीलंका मानव और मादक पदार्थ की तस्करी, तटीय क्षेत्र में अन्य संगठित अपराधों की चुनौतियों से अधिक कारगर तरीके से निपटने में सक्षम होगा।

प्रमुख खबरें

Bihar में बैंकों की मनमानी पर Samrat सरकार का अल्टीमेटम, खराब Performance पर बंद होगा Govt Deposit

RBI का Rules पर बड़ा प्रहार, 135 Non-Banking कंपनियों का पंजीकरण हुआ रद्द।

Mukesh Ambani का एक फैसला और बाजार में हरियाली, Reliance की तेजी ने निवेशकों को किया खुश।

Gold Price पर दोहरी मार: Profit Booking और US संकेतों से 1.50 लाख के नीचे फिसला सोना