BRICS का व्यापार 13 गुना बढ़ा, पर Global Trade में हिस्सा सिर्फ 5%, India ने बताया आगे का प्लान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2026

 ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार पिछले कुछ वर्षों में कई गुना बढ़ा है, लेकिन यह अब भी वैश्विक व्यापार का का करीब पांच प्रतिशत ही है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने यह जानकारी दी। अग्रवाल ने कहा कि इससे इस समूह के भीतर व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की बड़ी संभावनाएं दिखाई देती हैं। ब्रिक्स में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

यह समूह वैश्विक और क्षेत्रीय महत्व के राजनीतिक तथा आर्थिक मुद्दों पर विचार-विमर्श और सहयोग का मंच है। भारत ने 2012, 2016 और 2021 के बाद चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है। गुजरात के गांधीनगर में 14-15 मई को आयोजित ब्रिक्स देशों के व्यापार और आर्थिक मामलों से जुड़े अधिकारियों की दूसरी बैठक को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच वस्तु व्यापार 2003 में 84 अरब डॉलर से बढ़कर 2024 में 1.17 लाख करोड़ डॉलर हो गया है।

यानी इसमें 13 गुना वृद्धि हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह व्यापार अब भी वैश्विक व्यापार का केवल करीब पांच प्रतिशत है, जिससे स्पष्ट होता है कि व्यापारिक एकीकरण, मूल्य श्रृंखला संबंधों और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने की काफी गुंजाइश है। बैठक में संतुलित व्यापार को बढ़ावा देने और सेवा क्षेत्र में नए अवसर पैदा करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

प्रमुख खबरें

ASHA कार्यकर्ताओं से काम पर लौटने की अपील, DK Shivakumar बोले- दबाव में नहीं होगा फैसला

Delhi Pollution: क्या फेफड़ों में कालापन Lung Cancer और स्थायी डैमेज का संकेत है

भारतीय निर्यातक Free Trade Agreement का उठाएं पूरा लाभ, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की सलाह

Jasprit Bumrah दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर, न्यूजीलैंड के Chris Cairns ने की तारीफ