20 देशों में भारत ने चुपचाप भेजे अपने डिप्लोमैट्स, खुलासे से पूरी दुनिया में हलचल

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2025

भारत एक ऐसी रणनीति पर काम कर रहा है जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने 20 खास डिप्लोमैट भेजे हैं। ये डिप्लोमैट्स ऐसे मिशन पर गए हैं जो पूरा हो गया तो भारत तहलका मचा देगा। दरअसल, भारत ने 20 देशों की पहचान की है जो अपनी आत्मरक्षा के लिए हथियार खरीदना चाहते हैं, मगर उनके पास ज्यादा पैसा नहीं है। भारत अब इन देशों को कम ब्याज पर लोन देने के लिए तैयार हो गया है। ताकी ये हथियार खरीद सके। लेकिन यहां सबसे जबरदस्त बात ये है कि इन देशों को भारत के ही हथियार खरीदने होंगे। यानी भारत ही इन देशों को लोन देगा और उसी लोन से ये देश भारत से हथियार खरीदेंगे। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि जो पैसा दिया जाएगा वो लोन है और इन देशों को वो चुकाना होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि भारत को अपना पैसा तो वापस मिल ही जाएगा। लेकिन इन देशों में भारत के हथियार धूम मचा देंगे। 

इसे भी पढ़ें: रोके रूसी हथियार, भारत करना क्या चाहता है?

ये ऋण राजनीतिक अस्थिरता या कम क्रेडिट रेटिंग के कारण सीमित वित्तीय क्षमताओं वाले देशों की सहायता के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। रॉयटर्स के अनुसार, सरकारी स्रोतों का हवाला देते हुए, भारत इन ऋणों को अनुकूल ब्याज दरों और विस्तारित पुनर्भुगतान शर्तों पर देने की योजना बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत को वैश्विक फैक्ट्री फ्लोर में बदलने की कोशिश ने अरबों डॉलर के कम कीमत वाले आईफोन और फार्मास्यूटिकल्स का उत्पादन किया है। अब उन्हें विदेशी सरकारों की शॉपिंग कार्ट में मिसाइल, हेलीकॉप्टर और युद्धपोत जोड़ने की उम्मीद है। यूक्रेन के बाद दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश सरकारी स्वामित्व वाले एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक (EXIM) की क्षमता का विस्तार कर रहा है, ताकि ग्राहकों को दीर्घकालिक, कम लागत वाले ऋण प्रदान किए जा सकें, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जिनकी राजनीतिक या क्रेडिट जोखिम प्रोफ़ाइल पारंपरिक वित्तपोषण तक उनकी पहुँच को सीमित कर सकती है। 

प्रमुख खबरें

नेपाल के विदेश मंत्री Shishir Khanal ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर Kalapani-Lipulekh पर चेताया भी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर Modi सरकार का नया फोकस, Yoga for Healthy Ageing से देगी बड़ा संदेश

बेटे की मेहनत रंग लाई , Team India में Vaibhav Suryavanshi के चयन पर भावुक हुआ परिवार

Viral Video: ये है Future Star, नैनीताल के नन्हे जादूगर के मुरीद हुए Anand Mahindra