भारत सहयोगी प्रणाली के माध्यम से समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2022

विशाखापत्तनम| रक्षा राज्य मंत्री अजय भट ने शनिवार को यहां कहा कि भारत तटीय देशों में विकास को बढ़ावा देने के लिए एक सहयोगी और विनियमन-आधारित प्रणाली के माध्यम से नौवहन चुनौतियों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्वी नौसेना कमान में बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास मिलन-2022 का उद्घाटन करने के बाद मित्र देशों के नौसेना अधिकारियों को संबोधित करते हुए भट ने कहा कि न केवल व्यापार को बढ़ावा देना बल्कि विकास और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना भी तटीय राष्ट्रों की विशिष्ट जिम्मेदारी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मुक्त व्यापार, नौवहन स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में उड़ान की स्वतंत्रता ... भारत हमेशा एक सहयोगी और विनियमन-आधारित प्रणाली के माध्यम से अन्य देशों के साथ खड़ा है।

महासागरों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण समय की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि मिलन समुद्री देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा।

भट ने कहा कि भारत विभिन्न समुद्री चुनौतियों से निपटने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। समारोह को नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Winter Skin Care: बिना मेकअप के पाएं ग्लोइंग स्किन, स्किनिमलिज्म से सर्दियों में निखारें त्वचा

Gemini 3 Pro VS ChatGPT 5.2: 2025 के AI रेस में कौन आगे? आपके लिए बेस्ट चुनाव का विश्लेषण

Pakistan ने चोरी से ईरान को परमाणु...पुतिन-बुश की 24 साल पुरानी सीक्रेट चैट आई सामने

दोस्ती में दरार डालने की कोशिश, पेंटागन ने अरुणाचल पर भारत को चेताया, चीन बुरी तरह बौखलाया