भारत ने विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के गलत शव मिलने संबंधी ब्रिटिश मीडिया की खबर खारिज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2025

भारत ने ब्रिटिश मीडिया की उस खबर को बुधवार को खारिज किया जिसमें दावा किया गया है कि ब्रिटेन में शोक संतप्त दो परिवारों को अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले उनके प्रियजनों के गलत शव मिले थे।

इस हादसे में जमीन पर मौजूद 19 अन्य लोग भी मारे गये थे। मारे गये लोगों में 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने खबर देखी है और जब से ये चिंताएं एवं मुद्दे हमारे संज्ञान में लाए गए हैं, हम ब्रिटेन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दुर्घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार मृतकों की पहचान की थी।’’ जायसवाल 12 जून के एअर इंडिया विमान हादसे के बारे में ‘डेली मेल’ में छपी एक खबर के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी शवों को बहुत ही पेशेवर तरीके से उनके परिजनों को सौंपा गया और उनकी गरिमा का पूरा ध्यान रखा गया। हम इस मुद्दे से जुड़ी किसी भी चिंता का समाधान करने के लिए ब्रिटिश अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

ब्रिटिश समाचार पत्र ने दो परिवारों के हवाले से अपनी खबर में दावा किया कि दुर्घटना में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के शव सौंपने में ‘‘भयानक रूप से गड़बड़ी’’ की गई। इसमें आरोप लगाया गया कि शोकसंतप्त परिवारों को फिर से गहरा दुख झेलना पड़ रहा है, क्योंकि उनके प्रियजनों के अवशेषों को घर भेजने से पहले उनकी गलत पहचान की गई।

खबर में दावा किया गया है कि एक मृतक के रिश्तेदारों को अंतिम संस्कार कार्यक्रम रद्द करना पड़ा, क्योंकि उन्हें बताया गया कि उसके ताबूत में उनके परिवार के सदस्य के बजाय किसी अज्ञात यात्री का शव है। इसमें यह भी कहा गया है कि गलत पहचान के अब तक दो मामले सामने आए हैं, लेकिन आशंका है कि ऐसी और भी गलतियां हुई होंगी।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: दो All-Rounders बाहर, Nasser Hussain ने बताया कैसे खिताब जीतेगी Harmanpreet की सेना

Cricket World Cup 2027 का Schedule तय! Virat Kohli-Rohit Sharma का आखिरी World Cup Mission

Air India हादसे की बरसी पर Gujarat सरकार का संकल्प, त्रासदी की जगह बनेगा Mega Health Centre

India Tour पर Japanese Woman का दर्द, बोलीं- Varanasi में पीछा हुआ, Mumbai में यौन उत्पीड़न