भारत में संक्रमण के 18,855 नए मामले आए सामने, 163 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2021

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,855  नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,20,048 हो गई है। इनमें से 1,03,94,352 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 96.96 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गएआंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण 163 और लोगों की मौत हो जाने के बाद संक्रमण से मतृकों की संख्या बढ़कर 1,54,010 हो गई है। उसने बताया कि संक्रमित होने के बाद अब तक 1,03,94,352 लोग ठीक हो गए हैं और इसी के साथ संक्रमितों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 96.96 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.44 प्रतिशत बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली