कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, पिछले 24 घंटे में 6,088 मरीज आए सामने, अब तक 3,583 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से 148 और लोगों की मौत हो जाने के बाद देश में इस घातक वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,583 हो गई है जबकि संक्रमण के 6,088 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,18,447 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि देश में 66,330 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, संक्रमित हुए 48,533 लोग अब स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक करीब 40.97 प्रतिशत मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।’’ जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई हैं, उनमें विदेशी भी शामिल हैं। 

बृहस्पतिवार सुबह से संक्रमण के कारण जिन 148 लोगों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र के 64, गुजरात के 24, दिल्ली के 18, उत्तर प्रदेश के 11, तमिलनाडु के सात, पश्चिम बंगाल के छह, तेलंगाना के पांच, राजस्थान के चार, मध्यप्रदेश के तीन, जम्मू-कश्मीर के दो और बिहार, ओडिशा, हरियाणा और पंजाब का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

प्रमुख खबरें

FBI ने ताइवान के राष्ट्रपति के परिवार की जासूसी करने पर Los Angeles में महिला को पकड़ा

Beauty Tips: Night Skincare Routine में न करें ये गलतियां, त्वचा को हो सकता है भारी नुकसान

Janhvi Kapoor Deepfake Video | AI की खौफनाक करतूत से दहल उठीं जाह्नवी कपूर! बोलीं- बिना सहमति शरीर का खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं

KL Rahul बोले, 350 रन भी सुरक्षित नहीं इसलिए बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाना जरूरी