दुश्मन देश पर हमला करने पहुंचे भारत के रॉकेट, एक साथ 3 देशों के मोदी ने उड़ा दिए होश

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2023

भारत ने ऐसा कदम उठाया है जिसने एक साथ कई देशों को परेशान कर दिया है। भारत के एक कदम से तीन दुश्मन देश बर्बाद होने वाले हैं। भारत ने अपने वादे को पूरा करते हुए एक छोटे से देश अर्मेनिया को खतरनाक पिनाका रॉकेट लॉन्चर सिस्टम दे दिया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान का दोस्त अजरबैजान काफी खौफ में नजर आ रहा है। रूस यूक्रेन वॉर से पहले अर्मेनिया और अजरबैजान का युद्ध दुनिया ने देखा था। इस युद्ध में पाकिस्तान खुलकर अजरबैजान के साथ खड़ा था। जिसके बाद अर्मेनिया ने भारत के साथ दो हजार करोड़ का हथियार सौदा किया है। इसी के तहत भारत का पिनाका अर्मेनिया में पहुंच गया है। अजरबैजान भारत से अर्मेनिया को हथियार देने का विरोध जाहिर कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan Blast Video: 10 kg विस्फोटक बांधकर आया हमलावर और फिर...ब्लास्ट से ठीक पहले का वीडियो आया सामने

अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच काफी समय से जंग चल रही है। अजरबैजान तुर्की और पाकिस्तान की मदद से अर्मेनिया पर हमले कर रहा था। लेकिन अब भारत ने अर्मेनिया को आत्मरक्षा के लिए अपना खतरनाक पिनाका रॉकेट सिस्टम दे दिया। भारत ने अर्मेनिया को जो पिनाका रॉकेट सिस्टम भेजा है वो 40 किलोमीटर तक मार कर सकता है। इस तरह से भारत ने एक तीर से चार शिकार किए हैं। सबसे पहला तो भारत के हथियारों पर अब दुनिया को भरोसा हो रहा है। वहीं दूसरा, तीसरा और चौथा शिकार अजरबैजान, पाकिस्तान और तुर्की हैं। ये तीनों ही देश भारत के खिलाफ कश्मीर को लेकर संयुक्त राष्ट्र में अपना एजेंडा चलाते हैं। लेकिन अर्मेनिया की मदद करके भारत ने तीनों को एक साथ जवाब दिया है।

प्रमुख खबरें

Banking Sector में बड़ी हलचल, Axis Bank के CFO पुनीत शर्मा ने क्यों छोड़ा पद, जानें क्या है वजह।

Ben Stokes का क्रिकेट से संन्यास, बोले- अब लड़ने की ताकत नहीं, England Team को लगा बड़ा झटका

Ireland में इंतजार, अब England में डेब्यू! Vaibhav Suryavanshi पर Sunil Gavaskar ने जताया भरोसा

Hockey Pro League में भारत का इंग्लैंड से बदला, Shootout में 3-2 से जीता रोमांचक मुकाबला