भारत की अच्छी शुरूआत, हॉकी में पाकिस्तान को 3-1 से दी शिकस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2018

मस्कट। भारत ने यहां एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी टूर्नांमेंट में शनिवार को पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है। भारत ने इस साल के शुरू में चैंपियंस ट्रॉपी में पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। भारत ने जकार्ता के एशियाई खेलों में भी पाकिस्तान को 2-1 से पराजित किया था।

 

हालांकि पाकिस्तान ने मोहम्मद इरफान जूनियर के गोल की बदौलत भारत पर शुरुआत बढ़त बना ली थी, लेकिन भारत ने दूसरे क्वार्टर में मैच में वापसी करते हुए 24वें मिनट में बराबरी कर ली। 33वें मिनट में दूसरा गोल कर भारत ने बढ़त ली और 42वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मैदानी गोल दागकर इस बढ़त को 3-1 कर दिया। भारत का मुकाबला कल जापान से है।

 

प्रमुख खबरें

New Year Eve Celebration 2026: घर बैठे नए साल 2026 का करें शानदार आगाज़, ये तरीके बना देंगे हर पल यादगार

साल 2025 में भारत ने चुनौतियों के बीच नए इतिहास रचे

सामने बैठे थे नेतन्याहू, अचानक ट्रंप करने लगे भारत की शिकायत, फिर...

Food Delivery Workers Strike | नए साल पर डिलीवरी ठप! Zomato- Swiggy के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे, 10 मिनट की डिलीवरी बंद की मांग