मोदी के नेतृत्व में भारत की राजनीतिक संस्कृति, मनोदृष्टि बदली है: जेपी नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2019

अहमदाबाद। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत की राजनीतिक संस्कृति बदली है और अब देश भ्रष्टाचार से मुक्त है। गांधीनगर में कर्णावती विश्वविद्यालय में ‘युवा संसद’ को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि देश में पहले ‘चलता है’ की संस्कृति थी जो अब बदल गई है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनने का कोई इरादा नहीं: हरदीप पुरी

नड्डा ने कहा, ‘‘यह मुद्दा 70 वर्षों से लंबित था लेकिन हमने इसे किया है। इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों को सहयोग मिलेगा जो विकास के फल से वंचित थे।’’ तीन तलाक को अवैध बनाने पर नड्डा ने कहा, ‘‘जब हम सती प्रथा और बाल विवाह को खत्म कर सकते हैं और विधवा विवाह प्रथा लागू कर सकते हैं तो हम तीन तलाक प्रथा को क्यों नहीं खत्म कर सकते हैं।’’ नड्डा ने कहा कि कांग्रेस तीन तलाक पर प्रतिबंध के सरकार के पहल का विरोध कर रही थी लेकिन उसे समझना चाहिए कि यह प्रथा पाकिस्तान में भी नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अच्छे नेतृत्व के कारण संसद में कई विधेयक पारित हुए।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार