'भारत-सऊदी अरब संबंध रणनीतिक स्तर पर प्रगाढ़ हुए हैं', प्रधानमंत्री मोदी का बयान

By रेनू तिवारी | Apr 22, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब के साथ अपने लंबे और ऐतिहासिक संबंधों को भारत बहुत महत्व देता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों ने रणनीतिक स्तर पर प्रगाढ़ता और गति हासिल की है। सऊदी अरब के वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा से पहले अपने प्रस्थान वक्तव्य में मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी और ठोस साझेदारी विकसित की है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को अपना चुनाव चिह्न ‘हाथ’ की जगह ‘लुंगी’ कर लेना चाहिए: हिमंत

मोदी ने वली अहद सलमान के लिए ‘‘मेरे भाई’’ संबोधन का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि वह सऊदी अरब में भारतीय समुदाय से जुड़ने के लिए भी उत्सुक हैं, जो दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु के रूप में सतत काम कर रहा है और सांस्कृतिक एवं मानवीय संबंधों को मजबूत करने में बहुत बड़ा योगदान देता है।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार