भारत ने एक दिन में कोविड-19 रोधी टीके की सबसे अधिक खुराक देने का रिकॉर्ड बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में पांच दिनों में दूसरी बार शनिवार को कोविड-19 रोधी टीकों की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गयी हैं और अब तक कुल 65 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। को-विन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को टीके की 1.28 करोड़ खुराक दी गईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि शाम छह बजे तक एक दिन में सर्वाधिक 1.09 करोड़ खुराक लगाने का रिकार्ड हासिल किया गया। उन्होंने पांच दिनों के अंदर दूसरी बार एक करोड़ से अधिक खुराक लगाये जाने की इस उपलब्धि के लिए पूरे देश की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में कोई विदेशी ताकत नहीं! 20 साल बाद तालिबान शासन के अधीन लोगों की पहली सुबह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कोरोना का जोरदार ढंग से मुकाबला कर रहा है।’’ भारत को 10 करोड़ खुराक तक पहुंचने में 85 दिन लगे। उसे 20 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 45 और दिन एवं 30 करोड़ तक पहुंचने में और 29 दिन लगे। देश को 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में बाद के 24 दिन तथा छह अगस्त को 50 करोड़ का आंकडा पार करने के लिए 20 और दिन लगे। उसने 25 अगस्त को 60 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए 19 दिन और लिये। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ भारत के कोविड-19 टीकाकरण ने आज 65 करोड़(65,12,14,767) के ऐतिहासिक पड़ाव को पार कर लिया है।’’ देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद इस आंकड़े में वृद्धि की संभावना है।

मंत्रालय ने शाम सात बजे के अंतरिम आंकडे के अनुसार बताया कि तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 18-44 साल के आयु वर्ग के 25,32,89,059लोग पहली खुराक और 2,85,62,650 लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार पिछले एक सप्ताह में भारत में रोजाना टीके की औसतन74.09लाख खुराक लगायी गयीं। सूत्र ने कहा, ‘‘ भारत रोजाना टीके की खुराक लगाये जाने के आंकड़े के लिहाज से अग्रणी स्थिति में है और उसके बाद ब्राजील में प्रति दिन 17.04 लाख खुराक लगाई जाती हैं।’’ सूत्र ने कहा कि भारत 114 दिनों की छोटी अवधि में 14 करोड़ खुराक लगा चुका था जो विश्व रिकार्ड है। अमेरिका को इतनी ही खुराक लगाने में 115 और चीन को 119 दिन लगे। सूत्र ने कहा कि इससे पहले 27 अगस्त को भारत में एक दिन में कोविड-19 रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयी थीं, यह न्यूजीलैंड की पूरी जनसंख्या को दो बार टीका लगाने जैसा है। देश में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था और इसकी शुरुआत स्वास्थ्यकर्मियों से की गयी थी। फिर उसमें दो फरवरी से अग्रिम मोर्चा कर्मी शामिल किये गये।

एक मार्च से अगले चरण में 60 साल के ऊपर के तथा अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 साल के ऊपर के लोग शामिल किये गये। एक अप्रैल से इस अभियान में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को जोड़ लिया गया।फिर एक मई को टीकाकरण का विस्तार करके सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को टीका लगाने का फैसला किया।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी