धमाकों से पहले भारत ने श्रीलंका से कार्रवाई योग्य जानकारी साझा की थी : राजनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने “धमाकों से पहले श्रीलंका के साथ कार्रवाई योग्य खुफिया सूचनाएं” साझा की थीं। ईस्टर के मौके पर रविवार को हुए बम धमाकों में इस द्वीपीय राष्ट्र में करीब 360 लोगों की जान चली गई थी। सिंह ने बताया, “श्रीलंका में अधिकारियों के साथ बम धमाकों से पहले इच्छित और कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी साझा की गई थी। लेकिन दुर्भाग्यवश, वे (साजिशकर्ता) सफल हो गए।”

यह पूछे जाने पर कि क्या श्रीलंका उन सूचनाओं पर कार्रवाई करने में विफल रहा, उन्होंने कहा कि यह उस देश की सरकार को दोष देने का सवाल नहीं है। माना जा रहा है कि स्थानीय आतंकवादी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के नौ आत्मघाती हमलावरों ने तीन चर्चों और तीन लग्जरी होटलों समेत कई धमाकों को अंजाम दिया। एनटीजे ने हालांकि हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

इसे भी पढ़ें: धारा 370 संविधान की एक अस्थायी व्यवस्था है: राजनाथ सिंह

अधिकारियों के मुताबि, श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाए जाने समेत संभावित आतंकी हमलों को लेकर भारतीय एजेंसियों ने द्विपीय राष्ट्र में अपने समकक्षों को खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई थी। यह जानकारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा दक्षिण एशिया में आईएसआईएस से प्रेरित एक मॉड्यूल द्वारा प्रमुख नेताओं की हत्या की साजिश रचे जाने से जुड़ी जांच पूरी करने के बाद सामने आई थी। इस मामले की गहनता से पड़ताल के बाद कूटनीतिक माध्यमों से श्रीलंका को जानकारी भेजी गई थी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह