भारत को सीमा मुद्दे पर मतभेदों को द्विपक्षीय संबंधों में ‘यथोचित स्थान’ पर रखना चाहिए: वांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2022

बीजिंग। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को चीन और भारत को सीमा मुद्दे पर अपने मतभेदों को द्विपक्षीय संबंधों में ‘‘यथोचित स्थान’’ पर रखने का सुझाव देते हुए कहा कि दोनो देशों के संबंध सही दिशा में बने रहना चाहिए। वांग ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बातचीत की। वांग ने द्विपक्षीय संबंधों बढ़ावा देने के लिए तीन सूत्री दृष्टिकोण का प्रस्ताव रखा। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, ‘‘पहला, दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों को दीर्घकालिक दृष्टि से देखना चाहिए। दूसरा, उन्हें एक-दूसरे की उन्नति को सकारात्मक मानसिकता के साथ देखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा के मुख्यमंत्री लगभग दो साल बाद ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र में शामिल हुए

नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि लगभग दो वर्षों में भारत और चीन के बीच पहली बड़ी राजनयिक बैठक में, वांग और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्वी लद्दाख में गतिरोध और यूक्रेन में संकट के कारण उत्पन्न भू-राजनीतिक उथल-पुथल के संबंध में शुक्रवार को व्यापक बातचीत की। सूत्रों ने बताया कि जयशंकर के साथ बातचीत से पहले वांग ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल से मुलाकात की और सीमा विवाद पर व्यापक बातचीत की। गौरतलब है कि भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले बिंदुओं में समस्या के समाधान के लिए उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता कर रहे हैं। वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने कुछ टकराव बिंदुओं से पहले ही अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह