अफगानिस्तान में गेहूं भेजने के लिए भारत ने UNWFP के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2022

नयी दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान में 10,000 मीट्रिक टन गेहूं की अगली खेप के वितरण के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (यूएनडब्ल्यूएफपी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह बताया। भारत, पाकिस्तानी सड़क मार्गों के जरिये अफगानिस्तान को 10,000 मीट्रिक टन गेहूं पहले ही भेज चुका है।

इसे भी पढ़ें: विदेश सेवा से लेकर उपराष्ट्रपति तक, जानें कैसा रहा है हामिद अंसारी का अब तक का सफर

वैश्विक संस्था के साथ हस्ताक्षर किये गये एक अस्थायी समझौते के प्रावधान के तहत ऐसा किया गया था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार और यूएनडब्ल्यूएफपी ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए दान के तौर पर 10,000 मीट्रिकटन गेहूं की अगली खेप भेजने को लेकर दूसरे समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रमुख खबरें

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

Guru Nanak Jayanti 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व, जानिए धार्मिक महत्व

US Court ने आयोवा में खराब विस्फोटक नष्ट करने के लिए सेना को दी मंजूरी