जम्मू-कश्मीर पर इमरान खान के अनर्गल बयानों पर भारत का पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

भारत ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अधिवास नियमों पर टिप्पणी करने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना की। भारत ने कहा कि उसके आंतरिक मामलों में बार-बार दखल देने से पाकिस्तान के अविचारणीय दावे स्वीकार्य नहीं हो जाते। खान ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के लिए नये अधिवास नियमों की आलोचना करते हुए भारत पर केंद्रशासित राज्स की जनसांख्यिकीय संरचना को बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

कश्मीर पर पाक प्रधानमंत्री के बयान की आलोचना करते हुये विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘हमने भारत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अनर्गल बयान सुने हैं। जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर बोलने का पाकिस्तान को कोई अधिकार प्राप्त नहीं है। भारत के आंतरिक मामलों में बार-बार दखल देने से उसके (पाकिस्तान के) अविचारणीय दावे स्वीकार्य नहीं हो जाते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि पाकिस्तान वास्तव में जम्मू-कश्मीर के कल्याण में योगदान देना चाहता है तो वह आतंकवाद बंद करे।''

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह