रिकॉर्ड 5.3 करोड़ दर्शकों ने भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 विश्व कप फाइनल मैच देखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2024

नयी दिल्ली। टी20 विश्व कप फाइनल मैच को ओटीटी स्ट्रीमिंग मंच पर 5.3 करोड़ लोगों ने देखा। हालांकि यह आंकड़ा पिछले साल नवंबर में हुए एकदिवसीय विश्वकप फाइनल मैच के रिकॉर्ड दर्शकों से कम रहा। शनिवार रात हुए टी-20 विश्वकप फाइनल मैच को जीतकर भारत ने आईसीसी ट्रॉफी उठाने के 13 साल के इंतजार को समाप्त किया। भारत-दक्षिण अफ्रीका आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच को शनिवार को डिज्नी+हॉटस्टार ओटीटी मंच पर लगभग 5.3 करोड़ दर्शकों ने देखा। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय फील्डिंग कोच टी दिलीप ने सूर्यकुमार यादव द्वारा ली गयी मैच पलटने वाली कैच की जमकर की तारीफ

डिज़्नी स्टार के पास ‘लीनियर’ और डिजिटल दोनों प्लेटफार्मों के लिए विशेष प्रसारण और मीडिया अधिकार हैं। शनिवार के फाइनल मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी स्टार द्वारा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी किया गया, लेकिन दर्शकों की संख्या टेलीविजन दर्शक मापन निकाय ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा एक सप्ताह बाद ही जारी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

IPL में Rohit की अनोखी चालबाजी, पवेलियन लौटकर लिया Delhi का DRS, फिर भी हारी Mumbai

Chess Candidates में भारत की बेटियों का कमाल, Vaishali-Divya की जीत से खिताब की उम्मीदें बढ़ीं

Arsenal को लगा डबल झटका, League Cup के बाद अब FA Cup से भी टीम हुई बाहर।

Mahindra की डबल रणनीति: Scorpio-N, Thar के साथ नए Electric SUV Model भी जल्द होंगे लॉन्च