यूक्रेन संघर्ष पर भारत का रूख स्पष्ट, स्थिति को व्यापारिक मुद्दों से जोड़ने का सवाल नहीं : जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2022

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत का रूख दृढ़ और स्पष्ट रहा है और यह शांति के पक्ष है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन की स्थिति को व्यापार से जुड़े मुद्दों से जोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। जयशंकर ने कहा कि रूस से भारत द्वारा आयातित कच्चे तेल की मात्रा काफी कम है और सरकार रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर भुगतान सहित व्यापार संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गौर कर रही है। विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन के घटनाक्रम के संदर्भ में, भारत इस बात पर जोर देता रहा है कि वैश्विक व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और क्षेत्रीय अखंडता और राज्यों की संप्रभुता के सम्मान पर आधारित हो।

इसे भी पढ़ें: टीएमसी ने बीरभूम हिंसा जैसी उत्तर प्रदेश की घटनाओं पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत के रुख के बारे में उन्होंने कहा, ... हमारा रूख यह है कि हम शांति चाहते हैं। जब प्रधानमंत्री ने (रूस और यूक्रेन के) राष्ट्रपतियों से बात की, तो उस समय स्पष्ट इरादा था-छात्रों की निकासी... लेकिन इस विषय पर व्यापक बातचीत हुई कि हम क्या कर सकते हैं जिससे शत्रुता समाप्त हो और वार्ता और कूटनीति बहाल हो। मुझे लगता है कि आज यह भावना कई देशों द्वारा व्यापक रूप से साझा की जाती है। हमने इसे बहुत मजबूती से व्यक्त किया है।’’ रूस-यूक्रेन संकट के बीच व्यापार के संबंध में उन्होंने कहा, भारतीय विदेश नीति के फैसले भारत के राष्ट्रीय हित में किए जाते हैं और हम अपनी सोच, विचारों और हितों से निर्देशित होते हैं। इसलिए, यूक्रेन की स्थिति को व्यापार के मुद्दों से जोड़ने का कोई सवाल नहीं है।

प्रमुख खबरें

Haryana Police में रिक्तियां भरने के लिए अगले साल होगी 20000 कर्मियों की भर्ती

Bihar में Rabi 2026 से लागू होगी PMFBY, 15 नवंबर से शुरू होंगे किसानों के आवेदन

US के Operation Economic Outcast के खिलाफ ICAO पहुंचा Iran, उड़ानें बहाल करने की मांग

Supreme Court ने Packaged Food पर नमक, चीनी और वसा के Warning Label में देरी पर मांगा जवाब