कोविड-19 टीकों की आपूर्ति के लिए सीरिया की मदद करेगा भारत, दुनियाभर में हो रही प्रशंसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2021

संयुक्त राष्ट्र। दुनियाभर के देशों को कोविड-19 टीकों की अहम आपूर्ति करने वाले भारत ने कहा है कि वह महामारी के कारण पैदा हुए ‘‘गंभीर’’ हालात का सामना कर रहे सीरिया के लोगों को टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र एवं उसकी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने को लेकर तत्पर है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के नागराज नायडू ने सीरिया में मानवाधिकार हालात पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय पैनल से कहा कि भारत इस जरूरत के समय में सीरिया के लोगों के साथ खड़ा है।

इसे भी पढ़ें: बॉर्डर पर तनाव के बीच चीनी हैकरों ने भारत के पावरग्रिड सिस्टम को बनाया निशाना

दुनियाभर को कोविड-19 टीकों की अहम आपूर्ति मुहैया कराने के कारण भारत की व्यापक स्तर पर प्रशंसा हो रही है। नायडू ने कहा कि स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की ताजा रिपोर्ट और संघर्ष में शामिल पक्षों द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन के मामले बताते हैं कि प्रभावशाली देशों की संलिप्तता के कारण इस संघर्ष का अंतरराष्ट्रीयकरण हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम संघर्ष के सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे राजनीतिक मार्ग पर मौजूदा गतिरोध को दूर करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाएं।’’ उन्होंने कहा कि बाह्य तत्वों की संलिप्तता के कारण सीरिया और क्षेत्र में आतंकवाद बढ़ा है।

प्रमुख खबरें

बौखलाए ट्रंप ने अब भारत को कौन सा नया झटका दिया? TCS-Infosys को PERM से बाहर करने पर मचा बवाल

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश