विभिन्न क्षेत्रों को खोलने के लिए भारत के पास अभी पर्याप्त ‘सुरक्षा कवच’ नहीं: विषाणु विज्ञानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2021

नयी दिल्ली| प्रसिद्ध विषाणु विज्ञानी डॉ. डब्ल्यू इयान लिपकिन ने कहा है कि भारत की आबादी का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का प्रतिशत बहुत कम है, ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों को फिर से खोलने के लिए देश के पास अभी उस तरह के सुरक्षा कवच नहीं हैं, जिनकी जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: भारत, हंगरी एक-दूसरे के कोविड-टीकाकरण प्रमाणपत्रों को मान्यता देने पर सहमत

उन्होंने कहा, ‘‘देश की आबादी के 20 प्रतिशत से कम हिस्से का ही टीकाकरण हुआ है। इसके अलावा 30 प्रतिशत आबादी 18 साल से कम उम्र की है जो कि टीकाकरण के योग्य नहीं है। इसके मायने हैं कि विभिन्न क्षेत्रों को खोलने के लिए अभी तक देश के पास उस तरह के सुरक्षा कवच नहीं हैं, जिसकी जरूरत है।’’

कोविड​​-19 के दीर्घकालिक प्रभाव के बारे में आगाह करते हुए विषाणु विज्ञानी ने कहा कि लोग आमतौर पर इसके बारे में बात नहीं करते हैं ‘‘जो मुझे लगता है कि इसके प्रभाव के मामले में असाधारण होने जा रहा है।’’ लिपकिन ने चेताया कि कोरोना वायरस के कई और स्वरूप हो सकते हैं जिसका प्रसार हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: कोविड: संरा ने साल के अंत तक हर देश की 40 फीसदी आबादी के टीकाकरण की रणनीति पेश की

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा