काबुल में आत्मघाती हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ हो सभी एकजुट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2020

नयी दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को हुए आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा करते हुए विश्व समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि काबुल स्थित सैन्य अकादमी को निशाना बनाकर मंगलवार तड़के किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। गत कई महीनों में काबुल में किया गया यह पहला बड़ा हमला है।

इसे भी पढ़ें: काबुल में एक बंदूकधारी ने खुफिया अधिकारियों पर बरसाईं गोलियां, 2 की मौत

बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होना चाहिए और आतंकवाद फैलाने वाले एवं प्रायोजित करने वालों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि काबुल में तीन महीने से अपेक्षाकृत शांति के बाद मंगलवार सुबह स्थानीय समायानुसार सुबह सात बजे आत्मघाती हमलावर ने सैन्य अकादमी को निशाना बनाते हुए खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक हमले में पांच लोगों की मौत हुई है जबकि कम से कम छह अन्य घायल हुए हैं। वहीं अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने मृतकों की संख्या छह बतायी जिसमें चार सैन्य कर्मी हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Royals में बड़ा फेरबदल, Lakshmi Mittal-Adar Poonawalla के हाथ में आई Team की कमान

IPL 2026 Match: Rahane-Raghuvanshi की पार्टनरशिप ने पलटी बाजी, Kolkata ने जीता अहम मुकाबला।

Barcelona के Pedri ने तोड़ा Messi-Xavi का महा-रिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में रचा इतिहास।

Vinesh Phogat की सरकार को सीधी चेतावनी, Gonda में कुछ हुआ तो आप होंगे जिम्मेदार, मचा हड़कंप