पाकिस्तान दुनिया के हर मंच पर भारत का विरोध करता है, मगर भारत ने UN में कर दिया Pakistan Resolution का समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2023

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष मानवाधिकार संस्था ने यूरोप में कुरान जलाने की घटनाओं के मद्देनजर धार्मिक घृणा को रोकने के लिए देशों से और अधिक प्रयास करने का आह्वान करने वाले एक प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी, जिसका भारत ने समर्थन किया। पश्चिमी देश इस पर आपत्ति जता रहे थे और उन्हें आशंका थी कि सरकारों के कड़े कदम अभिव्यक्ति की आजादी को अवरुद्ध कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्विटर ने पाकिस्‍तान को दिया बड़ा झटका, Elon Musk ने माना भारत का है गिलगित-बाल्‍टिस्‍तान

प्रस्ताव पारित होते ही मानवाधिकार परिषद के सदन में तालियां बजने लगीं। अफ्रीका के कई विकासशील देशों के साथ-साथ चीन तथा पश्चिम एशियाई देशों ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया है। इनमें बांग्लादेश, क्यूबा, मलेशिया, मालदीव, कतर, यूक्रेन और संयुक्त अरब अमीरात हैं। प्रस्ताव के विरोध में मतदान करने वाले देशों में बेल्जियम, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और अमेरिका हैं।

यूरोप के कुछ हिस्सों में कुरान जलाये जाने की हालिया घटनाओं की पृष्ठभूमि में यह प्रस्ताव आया है। इस प्रस्ताव में देशों से भेदभाव, शत्रुता या हिंसा को उकसाने वाले धार्मिक घृणा के कृत्यों और उसकी हिमायत को रोकने तथा अभियोजन के लिए कदम उठाने का आह्वान किया गया है। पाकिस्तान के राजदूत खलील हाशमी ने मतदान के बाद इस बात पर जोर दिया कि इस प्रस्ताव में बोलने की आजादी के अधिकार को अवरुद्ध करने की कोई बात नहीं है बल्कि यह अभिव्यक्ति की आजादी और विशेष जिम्मेदारियों के बीच विवेकपूर्ण संतुलन की कोशिश करता है।

प्रमुख खबरें

Satyendar Jain ने ACB कार्रवाई को Punjab चुनाव से जोड़ा, बोले- यह राजनीति है

तलाक की खबरों पर लगा पूर्णविराम! सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ वापस ली डिवोर्स पेटीशन, मैनेजर ने की पुष्टि

Raksha Bandhan 2026 पर मिनटों में लगाएं ये 5 Trending Mehndi Designs, देखें बेमिसाल Bel और Jaal पैटर्न

Manipur लिंक वाले Rocket Launcher दिल्ली में हुए नष्ट, एजेंसियों की बड़ी कामयाबी