भारत ने जापान, द. कोरियाई नागरिकों के लिए ‘वीजा ऑन अराइवल’ सेवा अस्थायी रूप से निलंबित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2020

तोक्यो। भारत ने जापान और दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के मद्देनजर दोनों देशों के नागरिकों के लिए पहुंचने पर मिलने वाली वीजा सेवा (वीजा ऑन अराइवल) को अस्थायी रूप से रोक दिया है।भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2744 हुई, ईरान दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 256 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 2,022 हो गई। देश के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक मामले दाएगू शहर और पड़ोसी उत्तर ग्योओंग्सांग में सामने आए हैं। 

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए उपलब्ध वीजा ऑन अराइवल को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।’’उसने कहा, ‘‘नियमित वीजा प्रक्रिया जारी रहेगी और उसके लिए आवेदन किया जा सकता है।’’इससे पहले भारत ने दो फरवरी को चीन की यात्रा करने वाले नागरिकों और चीन में रह रहे विदेशियों के लिए ई-वीजा सुविधा निलंबित कर दी थी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह