जडेजा के Exit से टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, PAK के खिलाफ प्लेइंग-11 में किसे मिलेगी जगह ?

By अंकित सिंह | Sep 03, 2022

एशिया कप में भारत टॉप 4 में पहुंच चुका है। टॉप 4 के मुकाबले में रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया था। उस मैच में रविंद्र जडेजा ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। लेकिन रविंद्र जडेजा अब चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं। रविंद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को भारतीय टीम में शामिल किया गया। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारत के प्लेइंग इलेवन में रविंद्र जडेजा की जगह कौन लेगा? भारत के लिए प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव करना खतरे से कम नहीं है। अब तक के दो मैचों में रविंद्र जडेजा ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने संघर्षपूर्ण 35 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 11 रन दिए थे। वही, हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 15 रन देकर 1 विकेट चटकाए थे। 

इसे भी पढ़ें: दिलचस्प है नागिन डांस का इतिहास, बांग्लादेश-श्रीलंका के मैच में खिलाड़ी खूब करते हैं इसका इस्तेमाल, जानें क्यों

एक सवाल यह भी है कि क्या पाकिस्तान के खिलाफ भारत अपने बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करेगा? यह सवाल इसलिए भी आ रहा है क्योंकि पाकिस्तान की गेंदबाजी अच्छी है। पाकिस्तान के खिलाफ हांगकांग की टीम महज 38 रन पर ऑल आउट हो गई। ऐसे में इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। पहले मुकाबले में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली थी। उनकी जगह दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपिंग की थी। अगर ऋषभ पंत को टीम इंडिया में शामिल किया जाता है तो कहीं ना कहीं तीन तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर से ही सभी 20 ओवर पूरे करने होंगे। अगर कोई गेंदबाज महंगा साबित हुआ तो फिर कप्तान रोहित शर्मा के लिए टेंशन बढ़ सकती है। ऐसे में देखा जाए तो कहीं ना कहीं रविंद्र जडेजा की भरपाई को लेकर टीम मैनेजमेंट के सामने बड़ी चुनौती है। 

प्रमुख खबरें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली कोर्ट से जमानत, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप

घुसपैठिये चाहे पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी...Amit Shah की नीति एकदम स्पष्ट है...देखिये J&K में 150 बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ क्या हुआ?

ECI मार्च पर विपक्ष पर बरसे Shivraj Singh Chouhan, कहा- चुनाव सुधारों का विरोध बंद करे

Turkey में COP31 से पहले Fiji पहुंचे Bhupender Yadav, Climate Agenda पर रखेंगे भारत का रुख