एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और बांगलादेश, अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टरफाइनल कौन मारेगा बाजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2022

ओसबोर्न (एंटीगा)। कोविड-19 संक्रमण से प्रभावित भारतीय टीम अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों की वापसी से मजबूत होगी और रिकॉर्ड चार बार की चैम्पियन टीम का इरादा शनिवार को अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के तीसरे क्वार्टरफाइनल में गत चैम्पियन बांग्लादेश के खिलाफ जीत से अगले दौर में पहुंचने का होगा। भारतीय टीम के आधा दर्जन खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आ गये थे जिसमें से ज्यादातर संक्रमण से उबर चुके हैं और इस महत्वपूर्ण मुकाबले में खेलने के लिये तैयार हैं। कप्तान यश धुल सहित छह खिलाड़ी भारत के आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले से पहले पृथकवास में चले गये थे जिससे चार बार की चैम्पियन टीम को बड़ा झटका लगा था। इनमें से पांच आरटी पीसीआर जांच में पॉजिटिव पाये गये थे और युगांडा के खिलाफ अंतिम लीग मैच नहीं खेल पाये थे।

इसे भी पढ़ें: बार्टी आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मेडिसन कीज को हराया

बायें हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल सात विकेट लेकर टूर्नामेंट में भारत के बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। एक अन्य बायें हाथ के स्पिनर सिंधू ने भी कसी गेंदबाजी की है, उन्होंने 2.76 रन प्रति ओवर के इकोनोमी रेट से चार विकेट झटके हैं। बांग्लादेश के बल्लेबाजों के लिये राजवर्धन हंगारगेकर की रफ्तार का सामना करना आसान नहीं होगा। टूर्नामेंट के 2020 चरण के फाइनल में भी बांग्लादेश का सामना भारत से हुआ था, जिसमें उसने प्रबल दावेदार को हराकर उलटफेर करते हुए पहला खिताब जीता था। बांग्लादेश के कप्तान रकीबुल हसन उस यादगार फाइनल का हिस्सा थे। हाल में संयुक्त अरब अमीरात में हुए एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराया था और फिर खिताब अपने नाम किया था। बांग्लादेश का नॉकआउट तक का सफर भारत जितना आसान नहीं रहा। इंग्लैंड ने उन्हें पहले मैच में हरा दिया था लेकिन उसने कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात पर जीत के बाद क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

इसे भी पढ़ें: पुणेरी पल्टन ने यूपी योद्धा को हराया

टीमें इस प्रकार हैं: भारत : यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेख रशीद, निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, मानव पारिख, कौशल ताम्बे, राजवर्धन हंगारगेकर, विक्की ओस्तवाल, गर्व सांगवान, दिनेश बाना, अराध्य यादव, राज बावा, वासु वत्स और रवि कुमार। बांग्लादेश : रकीबुल हसन (कप्तान), अब्दुल्लाह अल मामुन, अरीफुल इस्लाम, मोहम्मद फहीम, महफिजुल इस्लाम, रिपोन मोंडोल, नईमुर रहमान, तंजिम हसन साकिब, प्रांतिक नवरोज नाबिल, ऐच मोलाह, अहिकुर जमन, इफ्ताखेर हुसैन इफ्ती, एसएम मेहरोब, मुसफिक हसन, तहजीबुल इस्लाम। मैच भारतीय समयानुसार छह बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Premier League 2026 | मैनचेस्टर यूनाइटेड को ट्रांसफर विंडो में किस खिलाड़ी को साइन करना चाहिए था? जेमी कैरागर ने बताया नाम

Gumla में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, AK-56 राइफल के साथ एक आरोपी पकड़ाया

IGI Airport पर बैंकॉक से पहुंचे दो यात्रियों से 3.37 करोड़ का गांजा बरामद

Israel Election Results 2026 | इज़राइल में फंसा सत्ता का पेंच! नेतन्याहू का गुट सबसे बड़ा, लेकिन बहुमत से दूर.. 10 नवंबर को नेसेट का शपथ ग्रहण