भारत अगले महीने घुड़सवारी विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2021

नयी दिल्ली। भारत घुड़सवारी टेंट पेंगिंग टूर्नामेंट के लिये 11 से 14 मार्च तक ग्रेटर नोएडा में विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करेगा। बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय घुड़सवारी महासंघ और इक्विविंग्स स्पोर्ट्स द्वारा संयुक्त रूप मिलकर किया जायेगा जो देश में इस खेल के आयोजन की निजी फर्म है।

इसे भी पढ़ें: अगर किसान केन्द्र की पेशकश पर विचार करें तो सरकार बातचीत को तैयार: नरेंद्र तोमर

मेजबान भारत सहित सात देशों के इस टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद है जिसमें रूस, अमेरिका, बेलारूस, पाकिस्तान, सूडान और बहरीन शामिल हैं। इन सात टीमों में से शीर्ष दो टीमें विश्व कप के लिये क्वालीफाई करेंगी जो दक्षिण अफ्रीका में 2023 में होना है।

इसे भी पढ़ें: असम में खोई जमीन वापस पाने के प्रयास में कांग्रेस, विधानसभा चुनाव के लिए चलाया जा रहा छत्तीसगढ़ मॉडल

विश्व कप क्वालीफायर ‘द पेंटा ग्रांड 2021’ का हिस्सा होगा जिसमें राष्ट्रीय घुड़सवारी टेंट पेगिंग चैम्पियनशिप, द हाफ मिलियन कप और तीन से 14 मार्च तक ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाला ‘नोएडा होर्स शो’ भी शामिल है। टेंट पेगिंग को 1982 में एशिया ओलंपिक परिषद ने अधिकारिक खेल के तौर पर शामिल किया था।

प्रमुख खबरें

LPG Cylinder Shortage पर सरकार का बड़ा बयान, घबराहट में न करें बुकिंग, देश के पास पर्याप्त भंडार, उत्पादन 25% बढ़ाया गया

Ludo की बिसात पर बिछी लाश! खेल-खेल में गोटी कटी तो गुस्से में तमतमाए युवक ने गोलियों से भूना

लीजेंड Rahul Dravid को BCCI का सलाम, मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड; Shubman Gill भी होंगे सम्मानित

Smriti Mandhana की द हंड्रे़ड में धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा